जवाली (कांगड़ा)। थाना जवाली के तहत जैसर-समलाना मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवक निवासी जैसर मोटरसाइकिल पर अपने घर की ओर जा रहा था कि अचानक उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही निजी स्कूल बस से टकरा गई। युवक को घायल अवस्था में निजी गाड़ी से पीएचसी जवाली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जवाली पुलिस के अनुसार युवक के शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।