फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंब में 103 वर्षीय ऊधो और उनकी पत्नी 100 वर्षीय अच्छरी ने डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब(कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत झुंब के बूथ-55 पर ऊधो राम उम्र 103 वर्ष और उसकी पत्नी अच्छरी देवी उम्र 100 वर्ष ने पोलिंग बूथ पर अपने पुत्र सुमन शर्मा के साथ गाड़ी से आकर मतदान किया। ऊधो राम और उसकी पत्नी अच्छरी देवी ने बताया कि उन्होंने आजादी के बाद प्रथम मतदान करने के बाद अब तक कई चुनाव देखे, लेकिन अब तक किसी भी नेता ने समाज में गरीबी के साये में अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। मेहनतकश किसान ऊधो राम ने बताया अब तक उन्हें वृद्धा अवस्था पेंशन तक नहीं लगी है, जबकि सरकार ने 80 साल के बुजुर्गों के लिए पेंशन का प्रावधान रखा है। इस बुजुर्ग दंपति का कहना है कि सभी नेता वोट की राजनीति में ही दिलचस्पी रखते हैं। समाज के उत्थान के कार्य होना चाहिए। इस दंपति को प्रधानमंत्री नरिंद्र मोदी की नीतियों बहुत पसंद है। इन्हें भारत को विश्व में महाशक्ति बनाने के लिए मोदी से बहुत उम्मीदें हैं। दंपति का कहना है कि वो प्रधानमंत्री की रैहन में दो नवंबर की रैली में भी गए थे, उनका भाषण भी सुना। ऊधो राम और उसकी पत्नी अच्छरी देवी का कहना है कि किसी भी पार्टी से विधायक बने वो साफ छवि, चरित्रवान, गरीबों का हितैषी, सामान रूप से क्षेत्र का विकास करने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें