कोटला (कांगड़ा)। रावमापा कोटला में प्रधानाचार्य सुभाष चंद की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के रूप में मनाया गया। प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई गई। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जमा दो की छात्रा कोमल प्रथम, आठवीं की नीतिका द्वितीय, जमा एक की दीक्षा तृतीय एवं जमा दो की शिवानी चतुर्थ स्थान पर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतर्गत जन्म लेने वाली छात्राओं अमिषा और शिफाली को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता बबीता सहोत्रा, संजीत कुमार, रजनीश कुमारी, वंदना मन्हास, कर्ण, गिरिश, नीरजा मन्हास, मीना, राज सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।