फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान की हृदयघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात आईटीबीपी के रैहन पंचायत के वार्ड 10 के निवासी सराज दीन (46) की मौत हो जाने का समाचार है। सराजदीन 22 वर्षों से आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे थे। सराजदीन के भतीजे टीपू खान ने बताया कि बुधवार रात को करीब 11 बजे तक चाची के साथ चाचा सराजदीन की बात हुई थी। वहीं, सुबह होते ही उनकी मौत का समाचार आ गया। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव रैहन पहुंचेगा। शनिवार को उन्हें सपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनकी मौत पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चेतन चंबियाल, रिंपु खान, बिल्ला खान, बुद्दबान चंबियाल, फिरोजदीन, आशमाल्ली, बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बशीरा बीबी आदि ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें