मंडी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला आपदा नियंत्रण केंद्र मंडी की ओर से शुक्रवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार मंडी में 27 सड़कें बंद हैं। सुबह 10 बजे तक बंद सड़कों की संख्या 28 थी। रिपोर्ट के अनुसार मंडी डिविजन में 20, सुंदरनगर में एक, थलौट में तीन और सरकाघाट डिवीजन में तीन सड़कें बंद हैं। इनमें कोई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद नहीं है। एक राज्य मार्ग और 26 ग्रामीण सड़कें प्रभावित हैं। जिले में छह बिजली ट्रांसफार्मर (डीटीआर) भी प्रभावित हुए थे, जिन्हें बाद में बहाल कर दिया गया। शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति से जुड़ा कोई डीटीआर बाधित नहीं था। वहीं, जिले में किसी भी पेयजल योजना के बाधित होने की सूचना नहीं है। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि बहाली कार्य में टीमें जुटी हुई हैं। संवाद