फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मतयाल सिहोरपाई में कमरे में मृत मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग

Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत सोमवार को एक 65 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्तिथियों में घर के कमरे में मृत अवस्था में मिला। ज्वालामुखी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी विजय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया है कि पुलिस की ओर से इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

ज्वालामुखी की नजदीकी पंचायत मतयाल सिहोरपाई में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग सोमवार को अपने घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया। उसके उपरांत स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची ज्वालामुखी पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। वृद्ध अपने परिवार से अलग कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बुजुर्ग की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक की चार बेटियां हैं, जिनमें तीन विवाहित हैं, जबकि एक अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें