फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतला में तीन मार्च को लगेगा जनमंच, परमार सुनेंगे समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतला में तीन मार्च को होगा जनमंच कार्यक्रम
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार सुनेंगे समस्याएं
रक्कड़ तहसील की 15 पंचायतों के लोग लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन तीन मार्च को किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। शांतला में होने वाले जनमंच में जसवां परागपुर विस क्षेत्र में रक्कड़ तहसील की 15 पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसमें शांतला, पीर सलूही अलोह, पुननी, कटोह टिक्कर, गुडारा चपलाह, भड़ोली जदीद, कौलापुर, चौली, कुहना, रक्कड़, कुडना, सरड़ डोगरी, कलोहा और मनियाला पंचायतें शामिल हैं। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बताया कि संबंधित पंचायतों के लोग पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी परागपुर और उपमंडल अधिकारी देहरा को जनमंच से पहले अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं। जनमंच में लोगों के पहचान पत्र बनाकर मौके पर दिए जाएंगे। इसमें जन्म एवं मृत्यु, जाति प्रमाण पत्र, डिजिटल राशन कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं, इंतकाल के लंबित मामलों का समाधान भी किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामलों पर भी विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें