फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी गांव में वोट मांगने आया तो बरसेंगे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी गांव में वोट मांगने आया तो बरसेंगे पत्थर
विज्ञापन

सड़क सुविधा न होने से आहत नेरा गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी
एसडीएम धर्मशाला के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव तक अगर सड़क निर्माण शुरू न किया गया तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। यही नहीं, गांव में वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों का स्वागत पत्थरों से किया जाएगा। यह बात नेरा गांव के तितर राम, मेहलो देवी, हरी राम, सतीश, राय सिंह, निक्कू राम, रामू, किशोर लाल, पंकज कुमार, पवन संतोष, सुनील कुमार, विपन कुमार, रसपाल, मेगा देवी, ब्रह्मी देवी, पवन कुमार, राजीव कुमार, सुषमा देवी, शिवानी कुमारी, रीता देवी, मेघा देवी आदि ने कही। समाजसेवी संजय शर्मा की अध्यक्षता में डीसी कांगड़ा के कार्यालय में उपलब्ध न होने की स्थिति में एसडीएम धर्मशाला के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने के दावे तो सार्वजनिक मंचों से करती है, लेकिन नेरा गांव आकर इन दावों की पोल पूरी तरह खुल जाती है। गांव में सड़क तो दूर, गांव को जाने के लिए रास्ता तक भी नहीं है। गांव तक पहुंचने के लिए एक नदी को पार करना पड़ता है, जिसे पार करने में बरसात के दिनों में भारी परेशानी पेश आती है। वहीं, अगर किसी बीमार ग्रामीण की अस्पताल में मौत हो जाए तो उसका शव घर पहुंचना ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है। उन्होंने कहा कि गांव के लिए सड़क न होने से गांव के युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को भी स्कूल भेजने में खासी दिक्कतें पेश आती हैं। एक तो गांव को रास्ते की उचित व्यवस्था नहीं है, ऐसे में बच्चों के घर लौटने तक उनकी चिंता ग्रामीणों को सताती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अतिशीघ्र गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीणों को चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें