कंप्यूटर शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिली पगार
जवाली (कांगड़ा)। सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को तीन महीने से पगार नहीं मिल रही है। पगार न मिलने से महंगाई के इस दौर में शिक्षक परेशान हैं। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मिन्हास ने कहा कि तीन माह से सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने उनको नियमित करने का आश्वासन देकर वोट ले लिए, लेकिन वादे को पूरा नहीं किया और अब भाजपा सरकार भी इस ही कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कंप्यूटर शिक्षा को शिक्षा विभाग में समायोजित करके कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करे। उन्होंने तीन माह की सैलरी देने की मांग उठाई है। इस अवसर पर भुवनेश कुमार, गगनदीप, अरुण कुमार, राजीव पठानिया आदि मौजूद रहे।