फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध लोगों की तुरंत पुलिस को दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध लोगों की पुलिस को दें सूचना : फुलझेले
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। नशा निवारण समिति की बैठक इंदौरा में हुई। इसमें डीआईजी डॉ. अतुल फुलझेले ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में नशे के दर्ज किए गए मामलों को लोगों के समक्ष रखा गया। नशा निवारण समिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों से नशा रोकने को लेकर सुझाव लिए गए। साथ ही नशे के खिलाफ पुलिस की चली मुहिम में आम लोगों को सहयोग का आह्वान किया गया। दवा विक्रेताओं को संदिग्ध लोगों की तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश जारी किए। एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि नशा एक ऐसा तूफान है, जिसकी आहट नहीं होती। लेकिन, इससे बहुत बड़ी क्षति हो रही है। डीआईजी डॉ. अतुल फुलझेले ने कहा कि समाज के लोगों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलते हैं। इस प्रकार कई बार बड़ी सफलताएं भी पुलिस को मिलती हैं। समाज का जहां भी पुलिस को साहयोग मिलेगा, वहां पर नशे जैसी कुरीतियों को आसानी से ही मिटाया जा सकता है। इस मौके पर एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल, एसडीएम गौरव महाजन, डीएसपी साहिल अरोड़ा, एसएचओ संदीप पठानिया और पंचायतों के प्रधान, महिला मंडल, युवा मंडल पदाधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें