विस्थापितों की मांगों को पूरी करे सरकार
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापित समिति के प्रबंधक सचिव एमएल कौंडल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष आरवी शर्मा, अनिल कुमार नागर, कुलदीप शर्मा, प्यारे लाल, रमेश धीमान, प्रेस सचिव रविंद्र सिंह और नेत्र सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि समिति ने अपनी मांगों का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है, जिसे 23 जून तक पूरा करने का समय दिया गया है। अगर प्रदेश सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो उसके बाद समिति आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी।