फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों गमें जमने लगी कटी हुई सगेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकुरित होने लगी कटी हुई गेहूं की फसल
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से किसान मायूस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से खेतों में काट कर रखी गई गेहूं की फसल में अंकुर फूटना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा जो फसल खेतों में खड़ी है, वह भी काली पड़ने की कगार पर पहुंच चुकी है। जिला में शनिवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार दोपहर तक जारी रही। बारिश बीच-बीच में रुक रही है, लेकिन ऐसे में किसान अपने खेतों में पड़ी फसल को समेट नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा जिन किसानों ने गेहूं की फसल को काट लिया है, वे भी अभी तक उसकी थ्रेशिंग नहीं कर पाए हैं। वहीं किसानों अमर सिंह, सोहन सिंह, बृजमोहन, देवेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने अपनी गेहूं की फसल को काट दिया है। इससे पहले कि वे थ्रेशिंग कर पाते, बारिश शुरू होने के चलते अब उनका कार्य रुक गया है। उन्होंने बताया कि अब गेहूं अंकुरित होने की कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से खराब होने वाली गेहूं की फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें