उद्योग मंत्री ने रखी रेशम प्रौद्योगिकी प्रदर्शन भवन की नींव
जसवां परागपुर में रेशम किसान मेले के दौरान दी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उपमंडल देहरा में 50 लाख की लागत से बनने वाले रेशम प्रौद्योगिकी प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने जसवां परागपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत रावमापा परागपुर के खेल मैदान में देहरा रेशम मंडल के रेशम किसान मेले का शुभारंभ किया। इसमें रेशम मंडल देहरा के करीब पांच सौ किसानों ने भाग लिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक किसान परिवारों को रेशम कीट पालन से जोड़ने, रेशम उत्पादन से संबंधित आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने रेशम मंडल देहरा के छह प्रगतिशील किसानों को कोकून उत्पादन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और तीन परिवारों को रेशम कीट पालन के लिए शेड बनाने के ािलए सरकारी आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए। वहीं, उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे। इसके अलावा मेधावी बच्चों को बांटे लैपटॉप कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी, देहरा, जसवां परागपुर और ज्वाली के करीब 500 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, भाजपा संगठन जिला देहरा अध्यक्ष नरेश चौहान, ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर, जसवां परागपुर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, देहरा मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन सिंह, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पठानिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिपहिया, उपनिदेशक (रेशम) बलदेव चौहान, उपनिदेशक हायर एजुकेशन केके शर्मा आदि मौजूद रहे।