फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 34 हजार
विज्ञापन

योल की महिला को बनाया ठगी का शिकार
योल (कांगड़ा)। योल की एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने उसके खाते से 34 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस चौकी योल में शिकायत सौंपी है। पीड़िता ममता के अनुसार वह बुधवार सायं पीएनबी बैंक योल एटीएम से रुपये निकालने गई थीं लेकिन, तकनीकी कारणों से वह एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए। इससे एटीएम में मौजूद दो लोगों ने महिला का एटीएम मांग कर पैसे निकालने की बात कही। महिला ने एटीएम दे दिया और अपना पिन नंबर भी बता दिया। इस दौरान उसके खाते से पैसे तो नहीं निकले लेकिन, शातिरों ने महिला को उसका एटीएम कार्ड देने की बजाय दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। बाद में महिला के खाते से 34 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का था। उधर, जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें