हार जलाड़ी के लोगों ने छोड़ी गरीबी : सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा की हार जलाड़ी पंचायत के सभी 118 परिवारों ने बीपीएल सूची से अपने नाम कटवाकर एक आदर्श स्थापित किया है। हार जलाड़ी पंचायत ने एक अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस त्याग की घटना से सारे प्रदेश की जनता को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हार जलाड़ी पंचायत के 118 परिवारों, प्रधान रंजना देवी, बीडीसी सदस्य गायत्री देवी, उपप्रधान बलवीर सिंह और सभी वार्ड पार्षदों को बधाई देती है।