फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूहल में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कूहल में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

भवारना (कांगड़ा)। कृपाल चंद कूहल में पानी आने के बाद अब इसी कूहल से निकलने वाली अन्य छोटी कूहलों में भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होना शुरू हो गया है। पिछले कई वर्षों से कृपाल चंद कूहल से निकलने वाली सभी छोटी कूहलों में भी पानी नहीं था। अब इन कूहलों में किसानों की मांग पर आईपीएच पानी उपलब्ध करवा रहा है। मनसिंबल के किसान कैप्टन विनोद कुमार, मोल राम, रघुवीर सिंह, गगन सिंह, ओंकार सिंह, मिलाप चंद, शरण दास, कुशल सिंह, सुभाष चंद, वामदेव, सुशील शर्मा, राजिंद्र कुमार, शेर सिंह, रमेश शर्मा और कर्म चंद ने बताया कि पिछले लंबे समय से कूहलों में पानी न होने से किसानों की खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। सिंचाई के अभाव में फसलें खराब हो रही थीं। अब कूहलों में पानी आने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें