फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनियारा इंद्रु नाग छिंज मेले का प्लाट आबंटन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खनियारा छिंज मेले को प्लॉट आवंटन शुरू
विज्ञापन

विभिन्न उप कमेटियों का किया गया गठन
धर्मशाला। खनियारा के श्री इंद्रुनाग देवता के चार दिवसीय छिंज मेले का आयोजन 27 मार्च से होगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर ईश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न उप कमेटियों का गठन किया गया। मेले में आने वाले दुकानदारों के लिए प्लॉट आवंटन का काम शुरू हो गया है। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर प्लॉट आवंटन किया जा रहा है। महासचिव नीरज कुमार ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप कमेटियों का गठन किया गया है। पूजा उप कमेटी में प्रभारी कैप्टन जगदीश चंद, संजय भट्ट, नितिन कुमार, सुभाष भुंखू, मीत राम, रामलाल, पुन्नी लाल शर्मा को शामिल किय गया है। नाग छड़ी यात्रा उपकमेटी में प्रभारी नीरज कुमार, नितिन कुमार, सुरेश कुमार, शुभकरण, हरदीप ठाकुर, अनिल खरोटिया और पवन गुप्ता शामिल हैं। अखाड़ा कमेटी प्रभारी और रेफरी जयकरण, किशोरी लाल कपूर, जगदीश चंद, पुरुषोत्तम कपूर, देसराज पठानिया, दर्शन लाल, जोगिंद्र सिंह दाड़नू प्रबंध व्यवस्था देखेंगे। अखाड़ा साज सज्जा उप कमेटी में जगदीश चंद, जोगिंद्र सिंह, विचित्र सिंह, जयकरण को लिया गया है। मैदान मार्किंग कमेटी और कलेक्शन कमेटी प्रभारी लवकुमार छेत्री सहित पुरुषोत्तम चंद दाड़नू, शिवराज थापा, सुनील कुमार, कमलेश चंद, संजय भट्ट, हरदीप ठाकुर शामिल हैं। बिजली-पानी उप कमेटी में किशोरी कपूर, पुरुषोत्तम चंद, जगदीश चंद, देसराज पठानिया, पुरुषोत्तम कपूर व्यवस्था देखेंगे। सुरक्षा उप कमेटी में नितिन कुमार, संजय भट्ट, अनिल खरोटिया, शुभकरण, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, यातायात नियंत्रण उप कमेटी में सतीश जोश, शुभकरण, पवन कुमार, स्टेज एंकर एनाउंसमेंट कमेलश चंद नीरज कुमार व विचित्र सिंह करेंगे। पहलवानों को कैश आवंटन कमेटी में जगदीश चंद, चरण दास, रामलाल, अखाड़ा जलपान प्रबंधन लव कुमार छेत्री, सुभाष चंद भूंखू, हरदीप कुमार, नितिन कुमार और मीत राम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें