फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार गृहकर न देने वालों के नाम होंगे सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकर न देने वालों के नाम होंगे सार्वजनिक
विज्ञापन

नगर परिषद पालमपुर ने डिफाल्टों को भेजे फाइनल नोटिस
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में कई सालों से लोगों के लंबित पड़े हाउस टैक्स को लेकर नगर परिषद पालमपुर सख्त हो गई है। नप ने अब लोगों को साफ कह दिया है कि या तो अपना हाउस टैक्स चुकाओ या कोर्ट में जाने के लिए तैयार हो जाओ। इस बाबत नप ने डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही नप ने कह दिया है कि इस बार लोगों ने हाउस टैक्स नहीं चुकाया तो उनके नाम अखबार के माध्यम से सार्वजनिक भी किए जाएंगे, जबकि कोर्ट में जाने के लिए कानूनी खर्चा भी डिफाल्टरों से लिया जाएगा। नप पालमपुर का इस समय सैकड़ों लोगों का घरों और दुकानों का हाउस टैक्स बकाया बचता है। लोग हाउस टैक्स को पिछले कई सालों से नहीं दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस समय नप का डिफाल्टरों के पास करीब 35 लाख रुपये हाउस टैक्स फंसा हुआ है, जिसको लेकर नप अब सख्त हो गई है। पिछले कई सालों से अपना हाउस टैक्स न आता देख अब नप ने इन लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नप ने लोगों को ये आखिरी नोटिस जारी किए हैं। बताया जाता है कि नप का फंसा हुआ यह पैसा वापस आता है तो नप के कई विकास कार्यों में यह काम आ सकता है। इसे लेकर नप पहले भी लोगों को कई नोटिस दे चुकी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने कहा कि शहर के डिफाल्टर लोगों को फाइनल नोटिस भेजे हैं। इस बार पैसे नहीं दिए तो मामला कोर्ट में चला जाएगा। कोर्ट का खर्चा भी डिफाल्टर लोगों को देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें