फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैक स्पॉट को चिहिंत कर विकसित करें लोनिवि: संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट चिन्हत करे लोनिवि : संदीप
विज्ञापन

धर्मशाला में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर शिक्षित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यातायात की सुचारु व्यवस्था एवं दुर्घटनाएं रोकने के लिए विशेष कदम उठा रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी को यातायात नियमों को लेकर शिक्षित करने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों का सहयोग लेने सहित जन भागीदारी से अभियान को सफल बनाने पर बल दिया। यह बात उपायुक्त ने धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों को स्कूल बसों में स्कूल का नाम, फोन नंबर, वाहन चालक का नाम एवं फोन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राय: यह देखने में आता है कि स्कूल बसों में ओवरलोडिंग होती है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने स्कूलों में भी सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के उपमंडलाधिकारियों को स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना को लेकर सभी को एक आदत विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल पर बात न करने और गति सीमा का उल्लंघन न करने जैसे नियमों को आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस को दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूल तथा अस्पतालों के समीप वाहन गति नियंत्रण से संबंधित बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर यातायात के नियमों की लोगों को जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर लगाने को कहा। उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को समय-समय पर बसों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने समस्त एसडीएम को मंदिरों के नजदीक तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ओवरहेड पुलों के निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें