फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से बार-बार चक्कर न कटवाएं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिलाधीश सीपी वर्मा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को भूमि की जमाबंदी, तकसीम, निशानदेही तथा इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीसी धर्मशाला में राजस्व मामलों की स्थिति पर चर्चा एवं समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें सभी एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार और जिले भर से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। जिलाधीश ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। उन्होंने पटवारियों को भी अपने-अपने पटवार वृत्तों में मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व के सभी पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें