फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंट रूद्राक्ष स्कूल में स्टेट लेवल ट्रेनिंग कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल- कथोली में सोमवार से पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश जंप रोप एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस शिविर में बरोट सेंट रुद्राक्ष स्कूल के भी प्रतिभागी छात्र भाग ले रहे हैं। स्कूल के एमडी एसएस राजपूत ने बताया कि पहली बार आयोजित किए जा रहे इस कैंप के लिए जंप रोप एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से यूपी से कोच हेमंत कुमार और दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर के कोच अंकित बच्चों की ट्रेनिंग के लिए स्कूल में आ चुके हैं। 10 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कैंप के बाद योग्य प्रतिभागी प्रशिक्षुओं की स्टेट लेवल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। ट्रेनिंग कैंप के दौरान रुद्राक्ष खब्बल कथोली स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका राणा एवं रुद्राक्ष स्कूल बरोट के एमडी सुरजीत राणा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें