फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन में वृद्धि न की तो चुनावों का बायकॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जिला पेंशनर संघ की नगरोटा सूरियां खंड इकाई ने राज्य सरकार को चुनावों का बहिष्कार करने की सांकेतिक चेतावनी दी है। सोमवार को स्थानीय पीडब्लयूडी विश्राम गृह में पेंशनर संघ ने अध्यक्ष गुरुदेव सिंह भारती की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें पेंशनरों ने सरकार से उनके हितों के लिए कदम उठाने को लेकर आवाज उठाई। पेंशनरों ने राज्य सरकार के घोषणा पत्र में 65 से 75 वर्ष के पेंशनरों को उनकी मूल पेंशन में 5 से 15 प्रतिशत की वृद्धि न करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। पेंशनरों का कहना है कि निर्धारित उम्र के पेंशनरों की मांग को सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है, जबकि सीएम ने स्वयं पेंशनरों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में यह मांग पूरा करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर 27 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में उनकी मांग पर अधिसूचना जारी नहीं की जाती है तो समस्त पेंशनर विस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में कोर्ट में लंबित बिना पेंशन से रिटायर हुए दिहाड़ीदार मजदूरों को भी राहत देने की मांग की गई। इस मौके पर खंड महासचिव सुभाषणा भारती, मुख्य सलाहकार पीसी विश्वकर्मा, वित्त सचिव रामपाल, प्रेस सचिव कृष्ण भारद्वाज, जिला सदस्य पूर्ण चंद, ज्ञान सिंह गिल, रत्न चावला, सिलमो देवी, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें