रैत (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संस्थान के पासआउट विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग व चयन प्रक्रिया पूरी की। मेले के दौरान करीब 60 पासआउट अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल और मोबाइल एप पर पंजीकरण भी करवाया। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे आईएमसी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि अप्रेंटिस मेला तकनीकी युवाओं को सीधे औद्योगिक इकाइयों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। प्रधानाचार्य रवि कुमार ने कंपनियों के प्रतिनिधियों, आईएमसी सदस्यों व स्टाफ का आभार जताया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर नेक राम ठाकुर ने बताया कि मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। संवाद