फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 55 अभ्यर्थियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, एक को मौके पर नौकरी

Tue, 24 Sep 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। शहीद सुरिंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता (अप्रेंटशिप) मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 55 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से एक अभ्यर्थी से मौके पर ही करार किया गया। इससे पहले मेले में उपमंडलाधिकारी जवाली विचित्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


तकनीकी निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर इंजीनियर चैन सिंह राणा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और प्रिंसिपल अशोक कुमार सहित स्टाफ ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यातिथि एसडीएम विचित्र सिंह ने मां सरस्वती के सामने द्वीप प्रज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर आईएमसी चेयरमैन मनु शर्मा, नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू, बिजली विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, सहायक अभियंता जसवीर सिंह और अन्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें