होली पर ज्वालामुखी मंदिर में
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। होली के दिन शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर लोगों ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में ही श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया। इस मौके पर हाईकोर्ट पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ के चीफ जस्टिस कृष्णा मुरारी ने अपने परिवार के साथ ज्योतियों के दर्शन किए। उनके साथ देहरा की जस्टिस शीतल भी मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने भी ज्वाला मां के दर्शन किए, जबकि एसपी सौम्या ने भी अपनी माता के साथ पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।