फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी होटल से पकड़ी युवक व नाबालिग लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला बेहड़ के निजी होटल से नाबालिग लड़की
विज्ञापन

नाबालिग ने युवक पर जड़ा दुराचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ स्थित एक निजी होटल में पुलिस के औचक निरीक्षण के दौरान एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पंजाब का यह लड़का नाबालिग लड़की को लेकर होटल के अंदर रुका हुआ था, जिसे पुलिस ने औचक निरीक्षण के दौरान हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई नाबालिग लड़की के बयानों पर अमल में लाई है। लड़की ने आरोप लगाया है कि गिरफ्त में लिए गए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस निजी होटल की मालिक एक महिला बताई जा रही है। होटल की मालिकन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पहले भी पड़ चुका है। पुलिस ने इस सारे मामले को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है और अपनी जांच तेज कर दी है। देहरा के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और प्रोटक्शन ऑफ चिल्ड्रन सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें