पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने फिर से अपने हक की आवाज उठाई है। अध्यापक संघर्ष मोर्चा का कहना है कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। साथ ही उनके अनुबंध समय से पूरे आर्थिक लाभ भी चाहिए। मोर्चा ने साफ कहा है कि उनकी मांगें पूरी न होने पर 26 नवंबर को संसद का घेराव किया जाएगा। प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदेश महासचिव अरुण कानूनगो, सचिव कपिल अंगारिया, जिला कुल्लू के अध्यक्ष ज्ञान चंद, जिला सिरमौर अध्यक्ष नरेश शर्मा, सिरमौर के महासचिव सुमित कुमार राष्ट्रवादी, जिला चंबा अध्यक्ष नूतन कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार, प्रदेश संयोजक मनदीप सिपहिया, कांगड़ा, धर्मशाला, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिंदु राणा, पंचरुखी ब्लाक अध्यक्ष अंजू शर्मा, प्रदेश प्रमुख सलाहकार भरत भूषण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मलगोत्रा, सचिंद्र कुमार, सुशील कुमार और कल्पना महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी हांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी चंदेल, दिनेश पठानिया और शेलेंद्र सूद ने कहा कि उन्हें अनुबंध समय के वरिष्ठता लाभ मिलना चाहिए, जो अभी तक नहीं मिले हैं। पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि उनका बुढ़ापा चैन से कटे। वह जायज मांगें कर रहे हैं। 14 नवंबर को इसके लिए अधिसूचना लागू नहीं हुई तो 26 नवंबर को संसद का घेराव होगा।