फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़ी में चलेगी आनंद की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़ी में चलेगी आनंद की लहर
विज्ञापन

धर्मशाला। आर्ट ऑफ लिविंग धर्मशाला 11 से 16 सितंबर तक विश्व प्रसिद्ध हैपीनेस प्रोग्राम (आनंद की लहर) धर्मशाला के दाड़ी केंद्र में आयोजित करेगा। करीब 20-24 घंटे का यह प्रोग्राम छह दिन में पूरा किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग धर्मशाला के प्रशिक्षक हितेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सायं साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 18 वर्ष की आयु से अधिक का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। कार्यक्रम में आनंदपूर्वक जीवन जीने के रहस्यों के अलावा यौगिक क्रियाएं और अलौकिक सुदर्शन क्रिया भी सिखाई जाएगी। इसे विश्व के डेढ़ सौ से अधिक देशों में करोड़ों लोगों ने अपनाया है। क्रिया को करने से हर तरह के तनाव से मुक्ति मिलती है। क्रिया को नियमित रूप से करने पर असंख्य लोगों ने शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि, तनाव से मुक्ति, क्रोध पर नियंत्रण, बेहतर नींद, घर और कार्य क्षेत्र में सुखद वातावरण, कार्यक्षमता में वृद्धि और मन में असीम शांति का अनुभव किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें