फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की दिक्कतों पर धीरा में हुआ विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों की समस्याओं पर धीरा में मंथन
विज्ञापन

धीरा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ की सुलह भेडु महादेव इकाई की बैठक अध्यक्ष प्यार चंद अंगारिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरकार से 65, 70 और 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली वेतनवृद्धि को मूल पेंशन में समायोजित करने का आग्रह किया। लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की गई। साथ ही सरकार से नियमित और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले सभी आर्थिक लाभों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के साथ ही दिए जाने की गुहार लगाई गई। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रत्येक दो वर्षों में एक माह की पेंशन के समान तीर्थयात्रा भत्ता देने की भी गुहार लगाई। बैठक में उपाध्यक्ष शक्ति चंद डढवाल, महासचिव हेमराज सूद, कोषाध्यक्ष प्रीतम परमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें