फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलियाल गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थलियाल में दो मंजिला मकान राख
विज्ञापन

धीरा (कांगड़ा)। उपमंडल धीरा की नौरा पंचायत के थलियाल गांव में आग लगने से दो मंजिला स्लेट पोस्ट मकान जलकर राख हो गया। मकान में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान का अधिकतर भाग राख हो गया था। मकान मालिक ओम प्रकाश ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। वहीं, प्रधान विकास धीमान ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम संजय कुमार और नायब तहसीलदार ने भी आग की घटना का जायजा लिया। पटवार सर्किल पुरवा के पटवारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अग्निकांड में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मकान मालिक को फौरी राहत राशि दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें