भाषण में खैरा की काश्वी ने मारी बाजी
खैरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा की छात्रा काश्वी ने जिला पुलिस की नशा मुक्त हिमाचल विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। एसपी कार्यालय सभागार धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय नशा निदेशक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित नशा मुक्त हिमाचल विषय पर भाषण प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें निर्णायक मंडल ने रावमापा खैरा की छठी कक्षा की छात्रा काश्वी गुलेरिया को प्रथम घोषित किया। कास्वी को एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने 1500 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सरवन कुमार ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अध्यापक वर्ग और अभिभावक वर्ग की ओर से भी बधाई दी है।