फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम इलाकों के मरीजों का भी समय पर होगा इलाज:परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदराज इलाकों में जल्द शुरूहोगी एयर एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन

दुर्गम इलाकों के मरीजों का भी समय पर होगा इलाज : परमार
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के अब किसी भी दूरदराज इलाके में आदमी बीमार होगा तो उसे जल्द इलाज की सुविधा मिलेगी। अब कोई मरीज बिना इलाज के अभाव में अपना दम नहीं तोड़ेगा। इन मरीजों को इलाज के लिए प्रदेश में ही नहीं बल्कि, बाहरी राज्यों के स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार दुर्गम इलाकों को अब अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जल्द एयर एंबुलेंस शुरू करने जा रही है। इसके शुरू होते ही प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर रह रहे लोगों का भी जल्द अस्पतालों में इलाज होगा। अभी तक कई मरीज इलाज के अभाव दम तोड़ रहे हैं लेकिन, अब प्रदेश में एयर एंबुलेंस शुरू होने से प्रदेश के हर कोने के मरीज को सुविधा मिलेगी। यही नहीं, इन मरीजों को प्रदेश के अस्पतालों में ही नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर भी बड़े स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों के लिए अब जल्द ही एयर एंबुलेंस सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए स्विटजरलैंड की कंपनी से प्रदेश सरकार ने एमओयू साइन किया है। प्रदेश इस सुविधा के बाद एयर एंबुलेंस शुरू करने वाला देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस की तर्ज पर प्रदेश दुर्गम इलाकों से आपातकालीन में मरीजों को प्रदेश और प्रदेश के बाहर बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचाया जाएगा। एयर एंबुलेंस का हेडक्वार्टर कुल्लू-मनाली में होगा, जबकि संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से इस सुविधा का क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें