फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन पेज के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत चुहड़पुर गांव के एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सचिन कटोच (26) पुत्र दविंद्र सिंह निवासी चूहड़पुर नशे का आदी था। वह चिंतपूर्णी में एक निजी होटल में कार्य करता था। दीपावली पर्व पर वह घर आया हुआ था। सुबह वह घर सेे अपने काम के लिए निकला लेकिन, काम पर न जाकर वह मिरथल से होता हुआ कंदरोड़ी आ गया। यहां पर अपने दोस्तों सहित नशा करने लगा। वहीं पर नशे की ओवरडोज में उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख उसके दोस्त घबरा गए। देर शाम उसे पीएचसी इंदौरा ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से लाश को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में जिन चार दोस्तों के साथ सचिन ने नशा किया था, उन्हें पूछताछ के लिए थाना तलब करके उनकी निशानदेही पर गांव छन्नी बेली की एक महिला रिपी निवासी छन्नी बैली को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। देर शाम तक पूछताछ जारी रही। नूरपुर के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें