सड़क किनारे थ्रेशिंग करने वालों को जागरूक करेगी पुलिस
धर्मशाला। इन दिनों जिला भर में गेहूं की फसल की थ्रेशिंग का कार्य जोरों पर है। कुछ लोग सड़क किनारे गेहूं की फसल की थ्रेशिंग कर रहे हैं। थ्रेशिंग के चलते सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि सड़क किनारे थ्रेशिंग करने वाले लोगों को जिला पुलिस जागरूक करेगी। इसके अलावा लोगों को जागरूक करेगी कि उनकी इस लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना पेश आ सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क किनारे गेहूं थ्रेशिंग करने वाले लोग इससे जागरूक होंगे और ऐसा करने से परहेज करेंगे।