फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के गिरते स्तर को सरकारी नीतियां जिम्मेदार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर शिक्षकों ने उन पर थोपी गई नीतियों को ही इसका जिम्मेदार ठहराया है। शिक्षकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में गिरते शैक्षणिक स्तर के लिए जिम्मेदार शिक्षकों पर थोपी गई नीतियां हैं। अब इन पर मंथन करना जरूरी है। राजकीय अध्यापक संघ पंचरुखी ब्लॉक के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार चंद और भवारना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शिक्षा स्तर में गिरावट का कारण शिक्षक नहीं बल्कि बच्चों और शिक्षकों पर थोपी गई नीतियों को बताया। संघ ने कहा कि शिक्षा के गिरते स्तर के लिए कई नीतियां जिम्मेदार हैं। पहली से आठवीं तक हर बच्चे को पास करना चाहे उसका ग्रेड कोई भी आए। जब बच्चे को मूल रूप से ज्ञान ही नहीं होगा, उसे पास और फेल का डर नहीं होगा तो बच्चे कैसे शिक्षा के प्रति चिंतित होंगे। बच्चे आठवीं तक बिना पढ़े पास हो गए फिर उन्हें दसवीं पास करने में दिक्कत तो आएगी। निजी स्कूल में दाखिला लेने से पहले बच्चे के साथ उसके माता-पिता की भी योग्यता टटोली जाती है। सरकारी स्कूलों में इसके विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें