फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझैरनू में घर में आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लाकॅ की गदियाड़ा पंचायत के मझैरनू वार्ड में शनिवार देर रात अचानक डॉ. आरके बेदबा के मकान की छत में आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते ही आग को भांप लिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। घर के सदस्य एक कार्यक्रम के चलते घर को रंगरोगन का कार्य कर रहे थे कि अचानक उनकी छत से पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा और उनको बताया। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित डॉ. आरके बेदबा ने बताया कि आग से उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें