रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के एनएसएस स्वयंसेवी सुशांत शर्मा का कोटला बेहड़ में चल रहे युवा नेतृत्व शिविर के दौरान आगामी रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए चयनित किया गया है। सोमवार को सुशांत शर्मा का स्कूल में प्रिंसिपल कुलदीप भारद्वाज और कार्यक्रम अधिकारी कैलाशपुरी तथा मीनाक्षी शर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुशांत शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कार्यक्रम अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अनिल कुमार, राजिंद्र कुमार, विकास शर्मा, अशोक कुमार, कश्मीर सिंह तथा दिलबाग सिंह मौजूद रहे।