फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस एक्टिविटी में काव्या प्रदेश स्तर पर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा काव्या गुप्ता ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने बताया कि इसके अलावा साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में इस विद्यालय की निवेदिता धीमान और सीनियर वर्ग में प्रकृति सूद, जूनियर वर्ग में राधिका ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। साथ ही लघु नाटिका में भी इस विद्यालय के प्रदर्शन को सराहा। प्रधानाचार्य ने उक्त विद्यार्थियों और विद्यालय के विज्ञान को-ऑर्डिनेटर रोहित कौशल को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें