फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय उच्च पाठशाला झिकली भेठ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यापक अनुज आचार्य ने बाल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से महापुरुषों के चरित्र से सीख लेते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शारीरिक शिक्षक सुरेश चड्ढा, अर्चना वर्मा, वंदना कपूर, सुरिंद्र शास्त्री, विनोद राजपूत और अनुज के मार्गदर्शन में स्पून रेस, रस्साकशी, टंगड़ी दौड़, मटका फोड़, सेक रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पून रेस लड़कों में सोनू और अभिनय, लड़कियों में स्नेह और कंचन, सेक रेस में लड़कों में अनिल, साहिल तथा लड़कियों में अंजलि और नेहा, थ्री लेग रेस में लड़कों में जसपाल व अमन और नितिन एवं अंकुश तथा लड़कियों में शिवानी व अंजू तथा पूजा और अंजलि क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। इसके अलावा अभिनय, रोहित, हिना, नीलम, शिवानी और दिपांशी ने पहाड़ी गीत तथा देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत कीं। मुख्याध्यापक प्यार चंद ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें