फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के शक्तिपीठों में 50,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 14 Aug 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में मंगलवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा (कांगड़ा)। कांगड़ा के शक्तिपीठों में मंगलवार को 50,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ज्वालामुखी मंदिर में 25,000 तो चामुंडा माता मंदिर में 16,000 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में 9,000 ने हाजिरी लगाई। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण नवरात्र के आठवें नवरात्र पर मां के भक्तों ने 5,13,292 रुपये का नकद चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अष्टमी सुबह 10 बजे तक रही उसके बाद नवमी शुरू हुई। नवरात्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। प्रशासन ने हर प्रकार की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाई। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही। मंदिर कर्मचारियों, पुजारी वर्ग, शहरवासियों और समस्त विभागों के सहयोग से श्रावण अष्टमी नवरात्र शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें