फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में 18 और 19 अगस्त को रोपे 50 पौधे

Thu, 20 Aug 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत देहरा तहसील में 18 और 19 अगस्त को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसील कल्याण कार्यालय देहरा ने डे केयर के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर करीब 50 पौधे रोपे। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला देहरा, लोअर सुनेहत, कुरू और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा सहित कई परिसरों में नीम, आंवला, कचनार, अमरूद, अर्जुन और अमलतास के पौधे लगाए गए। तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में कनिष्ठ कार्यालय सहायक अश्विनी, डे केयर के भूपेश उप्पल, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें