धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत बुधवार को धलूं में टीबी जांच शिविर लगाया गया। कुल 75 लोगों के मौके पर छाती के एक्स-रे किए। इनमें से 5 लोगों में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। अब टीबी की पुष्टि के लिए आगामी जांच की जाएगी और साथ ही टीबी बचाव की दवाई दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर जांच करवाएं। ब्यूरो