फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बच्चों सहित जिलाकागंड़ा में कोरोना के 46 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को नौ बच्चों सहित कोरोना संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं। 65 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 332 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को संक्रमितों में मरहूं गांव के पांच लोग, धीरा के छह लोग, घुग्घर के दो लोग, थुरल के कोतवाल लाहड़ के चार लोग व अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48149 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46736 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं संक्रमण के कारण अभी तक 1077 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग करें। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, वे समय पर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें