फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब(कांगड़ा)। यूथ कांग्रेस फतेहपुर की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के 55वें जन्मदिवस पर राजा का तालाब में विशेष स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में सिविल अस्पताल फतेहपुर की टीम डॉ. अभिमन्यु पटियाल, डाॅ. अंकुश चौधरी व ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. तनुज भड़वाल ने सेवाएं दीं। रक्तदान शिविर में भगवान बुद्दा चैरिटेबल ब्लड सेंटर कांगड़ा की टीम के डाॅ. बीएस भारद्वाज, सचिव विजय कुमार, टेक्नीशियन रिचा शर्मा, रोहित बाहरा, नर्सिंग ऑफिसर एकता ने योगदान दिया। इस मौके पर 85 मरीजों की जांच की गई। डॉ.अभिमन्यु पटियाल ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की ईसीजी, शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट, जनरल हेल्थ चेकअप, नाक-कान से संबंधित बीमारियों की जांच व अन्य टेस्ट किए गए। यूथ कांग्रेस के जिला कांगड़ा अध्यक्ष विक्कू भारद्वाज और फतेहपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इस दौरान 45 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष जगजीत जग्गू, जनरल सेक्रेटरी अजविंद्र सिंह, गोलवां पंचायत उपप्रधान अरुण सेठी, दीपक कुमार, अभि, गर्वित, साहिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें