बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बैजनाथ और उसके कैंपस के तहत आने वाले एक उच्च और माध्यमिक स्कूल के 45 कर्मचारियों के वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब इन कर्मियों को अप्रैल और मई माह का वेतन एक साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक कार्यालय से स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल को शुक्रवार को डीडीओ पावर के आदेश जारी किए गए हैं। कर्मचारियों के आपसी खींचतान के कारण 45 कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन जारी नहीं हो पाया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि अब डीडीओ पावर जारी होने से वेतन के साथ स्कूल के लंबित बिलों का भुगतान भी होगा और एक बिजली के कनेक्शन की बहाली भी हो जाएगी।