फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के 44 मेधावी बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

विज्ञापन
डाइट धर्मशाला से शैक्ष​​णिक भ्रमण पर रवाना होते पीएम श्री स्कूलों के बच्चे। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 22 पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 44 मेधावी छात्र रविवार को चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा की शैक्षणिक यात्रा के लिए रवाना हुए। डाइट धर्मशाला के प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाई। यह भ्रमण 9वीं व 11वीं कक्षा के उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने अपने स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रत्येक स्कूल से 2 छात्रों का चयन हुआ है। प्रदेशभर से कुल 239 छात्र इस यात्रा पर गए हैं, जिनमें कांगड़ा जिले के 44 छात्र और 15 एस्कॉर्ट शिक्षक शामिल हैं। इनमें प्रदेश के 8 अनाथ बच्चे भी हैं। छात्र 24 जुलाई को लौटेंगे। इस मौके पर पीएमश्री के जिला समन्वयक राजेश बैंस भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें