गैराज के बाहर खड़ी गाड़ी को उड़ा ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रैहन के तहत आते झाजवां बाजार से एक गाड़ी चोरी हो गई। वाहन मालिक ने गाड़ी चोरी होने की शिकायत रैहन पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार बंटी मोटर गैराज के मालिक बंटी कुमार ने रैहन पुलिस चौकी में शिकायत कर बताया कि उसके गैराज में 10 सितंबर को सुरेंद्र कुमार निवासी सुनाहारा फतेहपुर ने अपनी गाड़ी बैलेरो पिककप (एचपी 37डी-5572) डेंटिंग पेंटिंग के लिए छोड़ी थी। वहीं बीती रात उसके गैराज के बाहर खड़ी गाड़ी को चोर उड़ा ले गए। बंटी के अनुसार यह वारदात सोमवार देर रात की है। वहीं पुलिस चौकी रैहन के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।