फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी से बनाएं कानूनगो, खाली चौकीदार के भरें पद: संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी से पदोन्नत हों कानूनगो : महासंघ
विज्ञापन

धर्मशाला। राजस्व विभाग में पटवारी से कानूनगो पदोन्नत करने और पटवारखानों में चौकीदारों के पदों को भरने की मांग संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ ने उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार के समक्ष उठाई है। महासंघ के अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त से संघ की मांगों को लेकर बैठक हुई। इसमें महासंघ के सदस्यों ने पटवारियों की पदोन्नति कर कानूनगो और पटवारखानों में चौकीदार के पदों को भरने की मांग सहित सेवादारों के पदों पर नियुक्ति समेत 4-9-14 के लंबित मामलों को निपटाने की भी मांग रखी। सी श्रेणी के उपमंडलों में एसडीके की नियुक्ति और मेडिकल बिलों के भुगतान की भी मांग उठाई। डीसी संदीप कुमार ने संघ की कई मांगों पर सहमति जताई, जबकि शेष मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम मस्तराम भारद्वाज, सदर कानूनगो शशी शर्मा, महासंघ के महासचिव अजय पठानिया, परमवीर, सुभाष, अरुण बाला, गोपाल कृष्ण, सरजीवन, विवेकानंद शर्मा, विमला, संतोष वर्मा, राजेश पटाकू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें