नगरोटा सूरियां कॉलेज में बीसीए में दस ने लिया प्रवेश
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राजकीय कालेज नगरोटा सूरियां में बीसीए में प्रवेश के पहले ही दिन 10 छात्रों ने दाखिला लिया। प्राचार्य एचएल धीमान ने बताया कि पिछले ही दिन हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्धता प्राप्त होते ही महाविद्यालय में प्रवेश शुरू कर दिया गया। इसके तहत लगभग 15 फॉर्म पहले ही दिन बिके। उन्होंने बताया कि प्रवेश की आखिरी तारीख 14 सितंबर तक है तथा 18 सितंबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।