फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुढ़बा-क्यारवां सड़क भू-स्खलन से हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ल्हासे गिरने से पालमपुर-जयसिंहपुर में कई सड़कें बंद
विज्ञापन

कई सड़कों पर अभी तक बंद है बसों की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल में भारी बरसात के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश से बंद हुई कई सड़कों को छोटे वाहनों के लिए तो बहाल कर दिया है, लेकिन अभी तक इन सड़कों पर बसें नहीं जा रही हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। सड़कों को बहाल करने के कार्य में लगातार बारिश सबसे बड़ी बाधा बन रही है। हालांकि विभाग ने गढ़ बोन सन्हूं सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है, जबकि भारी बारिश से पुढ़वा-क्यारवां सड़क पर भारी भूस्खलन से सड़क बह गई है। इस सड़क पर मंगलवार को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इससे यह सड़क बह गई है, जबकि अभी तक धीरा-काहनफट्ट, दरंग-झरेट, लाहट लद्दी वाया कुठेड़ा सड़कों को जीप योग्य तो बहाल कर दिया है। लेकिन, बस सेवा बंद हैं। वहीं बारिश के चलते जयसिंहपुर-सरी चढियार सड़क मार्ग पर ल्हासा गिरने से बंद हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी वर्षा के चलते मंगलवार दोपहर को मझोटी गांव के पास पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने बताया कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है शाम तक सड़क मार्ग भाल हो जाएगा। उधर, एक्सईएन पालमपुर विकास सूद ने कहा कि भूस्खलन होने से पुढ़वा-क्यारवां सड़क बंद हो गई हैं, जबकि अन्य सड़कों को खोलने का काम चला हुआ है, लेकिन बारिश की वजह से परेशानी आ रही है। जल्द सड़कों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें